रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत मंगलवार को फीस जमा कराने का अंतिम दिन रहा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी पहली मेरिट सूची नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी अपना दाखिला सुरक्षित करने के लिए फीस व दस्तावेज संबंधी औपचारिकता पूरी करने में व्यस्त रहे।
मंगलवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई। पहली मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वालों को विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का अंतिम दिन रहा। इसके चलते विद्यार्थी हर हाल में अपनी फीस जमा करा कर दाखिला सुनिश्चित करने में जुटे रहे। ऐसे में कॉलेज परिसर में भी चहल-पहल दिखाई दी। विद्यार्थियों में भी अपनी सीट पक्की करने को लेकर उत्साह बना रहा। इसके चलते वे अपने सभी दस्तावेज भी दुरुस्त करने व्यस्त रहे।
अब उच्च शिक्षा विभाग रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। यह सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थी 21 से 23 जुलाई तक फीस जमा करा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग ने 25 जुलाई का समय तय किया है। कॉलेजों में 24 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
पीजी में प्रवेश के लिए 24 तक करें आवेदन
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में पीजी कोर्सों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू की हुई है। इसके तहत विद्यार्थी 24 जुलाई तक अपना पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच का काम 25 जुलाई तक होगा। पहली मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी होगी।