फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आसमान से बरसी आफत, बारिश से खेत बने तालाब

विज्ञापन
बसंतपुर के पास खेतो में भरा बारिश का पानी । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार को रात आठ बजे के बाद हुई भारी बारिश से मकडौली कलां, जसिया, ब्राह्मणवास, धामड़ व बसंतपुर समेत अन्य गांवों के खेतों में जलभराव की समस्या हो गई और धान की फसलें डूब गईं। गांवों के खेतों में चार से पांच फीट पानी भर गया। इसके कारण किसान चिंतित हैं। हालांकि अधिकारी पानी की निकासी जल्द करवाने का दावा कर रहे हैं। ब्राह्मणवास के सरपंच कर्मवीर सिंह ने बताया कि पहले के समय गांव के अंदर इतनी बारिश कभी नहीं हुई। रात आठ बजे के बाद बारिश शुरू हुई और सुबह नौ बजे बारिश थमी। इससे किसान रातभर सो तक नहीं पाए। एक घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद से किसानों की धड़कनें बढ़ गई थीं। सुबह के समय जब बारिश रुकी तो किसान खेतों को देख कर दंग रह गए। जलभराव के चलते धान की फसल खेतों में दिखाई ही नहीं दे रही थी। महीनों की मेहनत से किसानों ने फसलों को तैयार किया था और अब बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर गई। किसानों का कहना है कि उनके मुंह का निवाला छीन गया है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप : प्रशासन जलभराव देखने तक नहीं आया
बंसतपुर, मकडौली कलां व खुर्द के किसान राजबीर, ओमप्रकाश, जयभगवान समेत अन्य किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी जलभराव का जायजा लेने तक नहीं आए हैं। फसलें तो डूबने के कारण खराब हो चुकी हैं। लेकिन पानी की निकासी के लिए प्रशासन की तरफ से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।

कुछ जगहों पर किसान खुद के खर्चे से मोटर लगा निकाल रहे पानी
ब्राह्मणवास व मकडौली में कुछ किसान अपने खर्चे से मोटर लगाकर पानी की निकासी कर रहे हैं। खेतों के साथ लगते रजवाहे में पानी की निकासी की जा रही है। लेकिन जब तक प्रशासन दस से बाहर बड़ी मोटरें नहीं लगाएगा। तब तक पानी की निकासी करना संभव नहीं है। लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसान काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन


गांव में जलभराव की समस्या आई है, इसके लिए संबंधित अधिकारी को भेज कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

- अजय कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें