फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 डिग्री तापमान में गिली जमीन पर ढाई घंटे ठिठुरे बच्चे

Sat, 23 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के फाइनल रिहर्सल के लिए शुक्रवार सुबह पांच डिग्री तापमान के बीच बच्चे ठिठुरते रहे और जिला प्रशासन के अधिकारी ये सब देखते रहे। पुलिस लाइन मैदान में कड़ाके की ठंड के बीच ढाई घंटे तक मार्च पास्ट और पीटी के करीब दो हजार प्रतिभागी गिले मैदान में बैठने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


बावजूद उन्होंने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंचासीन जिला प्रशासन के अधिकारियों सामने जब ये मामला आया तो डीसी ने 26 जनवरी को दरियां और अलग से बैठने की व्यवस्था के आदेश दिए।

शुक्रवार को सुबह 9:58 बजे पुलिस लाइन मैदान में डीसी डीके बेहेरा के ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल शुरू हुई। डीसी ने एसपी शशांक आनंद के साथ परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद परेड कमांडर की अगुवाई में हरियाणा सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और गर्ल्स गाइड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बाद सरकारी और एडेड स्कूलों के प्रतिभागियों ने पीटी शो का प्रदर्शन किया। वहीं निजी स्कूलों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।  

एक दिन पहले मैदान को किया गया था गीला
फाइनल रिहर्सल से एक दिन पहले बृहस्पतिवार शाम को पुलिस लाइन ग्राउंड में मिट्टी को समतल करने के लिए पानी भरा गया था। ऐसे में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते शुक्रवार को हुई रिहर्सल में प्रतिभागियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मॉडल स्कूल की प्रस्तुति पर झल्लाए सीटीएम

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के दौरान अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के छोटे बच्चों ने शादी की रस्मों की प्रस्तुति दी। प्रदर्शन सही न होने पर सीटीएम मनोज खत्री ने कहा कि यह किस तरह का कार्यक्रम है। इसे तुरंत हटाया जाए और इनके इंचार्ज से बातचीत की जाए। इसके बाद मंच का संचालन कर रहे सांस्कृतिक संयोजक गजेंद्र फौगाट ने उन्हें पूरी थीम बताई।

ठिठुरते बच्चों को देख कराई जाने की घोषणा

ठंड से ठिठुरते बच्चों को देखकर रिहर्सल खत्म होने से पहले सुबह 11:30 बजे सीटीएम मनोज खत्री और एसडीएम दलबीर फौगाट ने मंच से बच्चों के जाने की घोषणा कराई। उन्होंने कहा, जो टीम अपना प्रदर्शन कर चुकी है वह रिफ्रेशमेंट लेकर जा सकती है।

आपदा प्रबंधन का डेमो समझ से बाहर

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एक डेमो दिया गया। डेमो किसी की समझ में न आने पर मंच का संचालन कर रहे गजेंद्र फौगाट ने डेमो का विवरण बताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट, सीटीएम मनोज खत्री, हुडा के संपदा अधिकारी महेंद्रपाल, सीएमओ डॉ. शिवकुमार, डीएसपी सुखबीर फौगाट, डॉ. रविंद्र, डिप्टी डीईईओ सुनीता पंवार, बीईओ कृष्णा फौगाट, बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, सांस्कृतिक संयोजक गजेंद्र फौगाट, एआईपीआरओ सुखवीर, रेखा सतीश दहिया मौजूद रहे।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु करेंगे ध्वजारोहण

26 जनवरी समारोह में मुख्यातिथि प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में सुरक्षा का जिम्मा पुलिस बल के अलावा 22 स्वेट कमांडो संभालेंगे।

ये रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम संatस्कार वेली पब्लिक स्कूल स्वच्छता पर ग्रुप डांस प्रस्तुत करेगा। इसके बाद, मॉडल स्कूल सेक्टर-4 गुजराती नृत्य की प्रस्तुति देगा। फिर, अर्पण स्कूल के बच्चे मेरा देश रंगीला गीत पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करेंगे। एचडी पब्लिक स्कूल के बच्चे पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत करेंगे।

वहीं अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के मुख्य शाखा के बच्चे शिव तांडव पर आधारित शास्त्रीय नृत्य का एक फोरम प्रस्तुत करेंगे। पठानिया स्कूल के राजस्थानी डांस के बाद डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल एक एक्शन सांग प्रस्तुत करेगा। इस बीच जंप रोप के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें