फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वंदे मातरम् का विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 विद्यार्थियों ने एक साथ पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ. अमित गुलेरिया ने किया। इस दौरान वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराना शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी है। कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व अकादमिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्य विकसित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें