फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रदूषण के प्रति विद्यार्थियों ने किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर शहर में जागरूकता रैली निकालते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र।
विज्ञापन
गन्नौर। दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घनघस और आजाद सिंह दहिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पटाखे रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली विद्यालय से जनता स्कूल मार्ग, मुख्य थाना मार्ग, रेलवे स्टेशन और कन्या विद्यालय के रास्ते वापस विद्यालय पहुंची। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मीना कुमारी और रीना की देखरेख में विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य मुनेश दहिया, जितेंद्र सरोहा, धर्म सिंह, आजाद, अनुराधा गौतम, सुदेश, रेनू, सीमा शर्मा, रेखा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें