रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के नए विद्यार्थियों ने मंगलवार को विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा किया। गणित विभाग की प्राध्यापक डाॅ. एकता नरवाल की अगुआई में उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं के बारे में जाना। इसमें बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय, एमएससी मैथमेटिक्स व एमएससी मैथमेटिक्स एसएफएस पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय में उपलब्ध गणित पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा, जर्नल्स, ई-रिसोर्सेज, रीडिंग फैसिलिटी के बारे में जाना। साथ ही पुस्तकालय से पुस्तक लेने के नियमों की जानकारी प्राप्त की। विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष डाॅ. सतीश मलिक ने बताया कि विवेकानंद पुस्तकालय की तरफ से नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रोजाना किसी न किसी विभाग में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों का दौरा पुस्तकालय में कराया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गणित विभाग के विद्यार्थियों ने दौरा किया।