फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होम स्टे पाठ्यक्रम के छात्रों ने बनाई 10 प्रकार की वेज बिरयानी

Sat, 05 Jul 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
तिलियार झील स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में शुक्रवार को विश्व वेज बिरयानी दिवस पर बनाई
विज्ञापन
रोहतक। होम स्टे पाठ्यक्रम के छात्रों ने शुक्रवार को अलग-अलग स्वाद में 10 प्रकार की वेज बिरयानी बनाई। इस व्यंजन सभी को खूब भायी। तिलियार होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में शुक्रवार को विश्व वेज बिरयानी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की वेज बिरयानी को छात्रों ने तैयार किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की क्षेत्रीय पाक विरासत को उजागर करना और छात्रों में व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना रहा। शेफ राजा राम पंडित ने बताया कि यहां छात्रों ने कश्मीरी, हैदराबादी, चेट्टीनाड, दमपुख्त, कटहल, पनीर टिक्का, काबुली चना, नवरत्न और अवध की लखनवी बिरयानी तैयार की गईं। यह बिरयानी होम स्टे मल्टी स्किल्ड केयरटेकर पाठ्यक्रम के छात्रों ने तैयार की।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष संजीब कुमार डे ने बताया कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में तेजी से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। आईएचएम रोहतक में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें