फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोल प्ले में नाहड़ से सरकारी स्कूल के छात्र रहे प्रथम

Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 18राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रो
विज्ञापन
कोसली। बलिदान जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में रोल प्ले व फाॅक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोल प्ले में ग्रुप 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ के छात्रों ने प्रथम, गवर्नमेंट हाई स्कूल सुरेहली द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ग्रुप 9 से 12 में रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ द्वितीय व राज के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ियानी तृतीय स्थान पर रहे।
फाॅक डांस में कक्षा 6 से 8 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लिलोढ़ प्रथम, शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूला अहिर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

9-12 ग्रुप में फाॅक डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ द्वितीय, राजकीय हाई स्कूल टूमना तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका रोल प्ले में स्वरूप कुमारी प्रवक्ता समाजशास्त्र गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियानी व ज्योति यादव प्रवक्ता रसायन शास्त्र शहीद जीतराम मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ व फाॅक डांस में निर्णायक मंडल की भूमिका गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लिलोढ़ से सुमन प्रवक्ता हिंदी व सुमनलता हिंदी प्रवक्ता शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ ने निभाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें