झज्जर। अमर उजाला की तरफ से कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल में करनाल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने जिले के दसवीं और बारहवीं में विभिन्न संकायों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सीएम नायब सैनी से सम्मानित होकर विद्यार्थी गदगद नजर आए। करनाल में हुए कार्यक्रम में सीएम ने बिरोहर गांव निवासी और नवयु हाई स्कूल खाचरौली की दसवीं की छात्रा योगिता को प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा दसवीं कक्षा में जिले में टॉप करने वालों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा के जीत सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संखोल की छात्रा अप्रूव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पेलपा की अनिक्षका को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार से बारहवीं आर्ट संकाय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से अंशु, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी से मुस्कान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल से महिमा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विज्ञान संकाय से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा से चाहना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल से दीक्षा, एसआरके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खानपुर खुर्द से अमन को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कामर्स संकाय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा से मुस्कान, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी से साक्षी को सम्मानित किया गया। अमन का कहना था कि वह सीएम से सम्मानित होकर बहुत खुश है। अमर उजाला की तरफ से बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगिता का कहना था कि वह पहली बार मंच पर सीएम से मिली। उसे राज्य में तीसरा व जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने पर दो बार सम्मानित किया गया।