रोहतक। एमडीयू में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर मिशन समानता विद्यार्थी संगठन (एमईएसओ) के नेतृत्व में वीरवार को एमडीयू के दयानंद सरस्वती चौक से कुलपति कार्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। छात्रों ने कुलपति डॉ. मिलाप पूनियां के समक्ष अपनी मांगें रखीं। इनमें 10% वार्षिक फीस वृद्धि बंद करना, बीपीएल छात्रों को हॉस्टल फीस में 50% छूट देना व लेक्चर बेस्ड नियुक्तियों में राज्य की आरक्षण नीति लागू करना शामिल हैं। छात्रों को मांगों पर कोई ठोस जवाब या स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला। मार्च में छात्रों के अभिभावक भी शामिल हुए व उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन किया। इस मार्च को एसएफआई व व अन्य का समर्थन मिला। संवाद