21 : वैश्य महिला महाविद्यालय में तीज उत्सव के अवसर पर मौजूद प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता व अन्य
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में वीरवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। प्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता और मुख्य अतिथि सोनिया गोयल सहित कई अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. रश्मि गुप्ता ने तीज को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व बताया। छात्राओं के लिए मेहंदी, कृत्रिम आभूषण, पानी पुरी, झूला, संगीत और सेल्फी कॉर्नर जैसे आकर्षण थे। संवाद