31-रोहतक के आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल की छात्राओं ने जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बा
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में वीरवार को रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कक्षा पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों ने सुंदर राखियां बनाईं और तिलक की थाली सजाई। 7वीं-8वीं के छात्रों ने शुभ संदेश कार्ड बनाए और अग्निरहित पाककला से मिठाइयां तैयार कीं। छात्रों की ओर से बनाई गईं राखियां जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बांधी गईं। छात्राओं ने मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, उनकी पत्नी पुष्पा गुप्ता व उपप्राचार्य डॉ. सुनील भारद्वाज को राखी बांधी। उपायुक्त सतबीर सिंह, सचिव राजेश सहगल व प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने शुभकामनाएं दीं।