फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईक्यूएसी की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर पर मंथन

Thu, 27 Aug 2026 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक हुई। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एजेंडे पर मंथन किया गया। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए विस्तृत ड्राफ्ट योजना स्वीकृत की गई। संयोजक प्रो. रविंदर सिंह ने बताया कि बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर तैयार कर समेकित कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए गए ताकि सभी गतिविधियां समयबद्ध पूरी हो सकें। अध्यापकों के पदोन्नति मामलों और एकेडमिक परफॉरमेंस इंडिकेटर प्रोफार्मा पर भी चर्चा कर दिशा-निर्देश तय किए गए। प्राचार्य प्रो. सुरिंदर सांगवान ने कहा कि योजनाबद्ध रूपरेखा से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। पूर्व संयोजक प्रो. कुलदीप मलिक ने भी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सहयोग पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें