फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के पैन इंडिया सुरक्षित बचपन अभियान के तहत भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन रीना यादव ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष मंडल ने कहा कि पॉक्सो कानून 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझना चाहिए। यदि कोई परिचित व्यक्ति भी असहज स्पर्श करे या मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजे तो चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत माता-पिता या शिक्षक को जानकारी दें।
विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को मिली जानकारी उनकी सुरक्षा में मददगार साबित होगी। शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित भारत की नींव है। उन्होंने चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज स्कीम और पॉक्सो ई-बॉक्स के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें