फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल ब्राह्मणवास में वीरवार को विद्यार्थियों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी की। मेस में अच्छा खाना न मिलने और निम्न स्तर की गुणवत्ता वाला खाना मिलने से के कारण प्रदर्शन किया। इसके चलते कॉलेज चार घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

वीरवार को 12 बजे कॉलेज के हॉस्टल के विद्यार्थियों ने मिलकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज के विद्यार्थियों का कहना था कि मेस का खाना हमारी सेहत के लिए खिलवाड़ करने वाला है, जिसकी वजह से काफी छात्र बीमार हो चुके हैं। कुछ ने हॉस्टल भी छोड़ दिया है।
कॉलेज प्राचार्य ने विद्यार्थियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी अपनी जिद्द पर अड़े रहे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद छात्र नेता दीपक मलिक भी कॉलेज में अपनी टीम के साथ पहुंच गए। कॉलेज प्राचार्य वारिज पांडेय ने कॉपरेटिव मेस चलाने का पत्र जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया और छात्र नेता दीपक मलिक ने प्रशासन को चेताया कि दोबारा इस तरह से विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें