फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने जानी स्किल्स बिल्ड प्लेटफार्म की उपयोगिता

विज्ञापन
01सीटीके02...एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी में करियर काउंसलिं
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफार्म कार्यक्रम हुआ। आईबीएम की रिया ने बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफार्म व उसकी उपयोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रमाणपत्रों और अन्य संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया। प्लेटफार्म को सही तरीके से एक्सेस करने की व्यावहारिक जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि आईटी क्षेत्र में कौशल विकास आधुनिक समय की जरूरत बन चुका है। आईबीएम स्किल्स बिल्ड प्लेटफार्म विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप तैयार करने में मदद करेगा। उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के योग्य बनाएगा। सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में रोजगार कौशल की महता से अवगत कराते हुए कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया।
यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डा. अरुण हुड्डा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। उन्होंने कहा कि सीसीपीसी विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, इस दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम बारे फीडबैक देते हुए कार्यक्रम को भविष्य एवं कॅरिअर के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें