रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग निरंतर समाज को कुछ देने के लिए प्रयत्न करता रहता है। इसी कड़ी में संस्था के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज विभाग ने मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च एंड इनोवेशन विषय पर नेशनल काॅन्फ्रेंस आयोजित की।
कॉन्फ्रेंस के बारे में संस्था के प्रधान नवीन जैन ने कहा कि वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग निरंतर समाज को नया ज्ञान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नेशनल काॅन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से शोधकर्ताओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। साथ ही कहा कि हम भविष्य में भी इस तरह के प्रयत्नों को बढ़ावा देते रहेंगे। छात्र-समाज हित में जो भी काम होगा वह हम अवश्य करेंगे।
गवर्निंग बॉडी सदस्य राजेश नवल ने कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों, स्टाफ की उन्नति और तरक्की के लिए हर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। गवर्निंग बॉडी सदस्य सन्नी गोयल ने कहा कि कॉलेज पढ़ाई के अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोध पर भी पूरा ध्यान देता है। कॉलेज प्राचार्य व कॉन्फ्रेंस संरक्षक डॉ. दीपक गोयल ने काॅन्फ्रेंस की मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, इमसार, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी) का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह ने इनोवेशन का अर्थ नए तरीके से समझाते हुए कहा कि जीवन में सिर्फ एक ही चीज स्थायी है, वह है परिवर्तन। हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आएगा। व्यक्ति को अपने आपको परिवर्तन के अनुसार ढालने की क्षमता होनी चाहिए।