रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की एनसीसी इकाई ने किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा, मिट्टी से फैलने वाले कृमि (एसटीएच) संक्रमण बहुत आम हैं, जो दुनिया भर में 800 मिलियन से ज्यादा बच्चों को प्रभावित करते हैं। ये कीड़े शारीरिक परेशानी पैदा करने के साथ पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इससे कुपोषण, एनीमिया और संज्ञानात्मक विकास में कमी आती है।
एनसीसी अधिकारी मेजर दलबीर कौशिक ने कहा, कार्यक्रम में लगभग 45 कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा, सरकार ने कृमि संक्रमण के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं। वंचित रहने वालों को मॉप-अप डे मानकर दवाई दी जाती है।