41 जसिया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त अभियान के दौरान एकत्र छात्र-छात्राएं व शिक्षक। महा
रोहतक। राजकीय महाविद्यालय जसिया में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. सुदेश लाठर ने बच्चों को नशा मुक्ति के बारे में संबोधित किया। प्राचार्या ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का दायित्व बनता है कि सब मिलकर अपने गांव, कस्बे, शहर एवं प्रदेश को नशा मुक्त बनाएं। देश का भविष्य आज के समय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं पर निर्भर करता है। इस मौके पर डॉ. राजकुमार, डॉ. बसंत कुमार, डॉ जोगिंदर आदि मौजूद रहे।