रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रथम व्याख्यान सत्र में डाॅ. राज कुमार वर्मा ने दिया। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। साहित्य के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं का समझने के महत्व को रेखांकित किया।
दूसरे व्याख्यान सत्र में डाॅ. राजकुमार वर्मा ने साहित्य के महत्व एवं विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप राणा ने स्वागत भाषण दिया। इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी की एडवाइजर प्रो. रश्मि मलिक ने व्याख्यान कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन उद्देश्य पर प्रकाश डाला। हीना ने रिसोर्स पर्सन का परिचय दिया। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।