फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मर्चेंट नेवी के रिटायर इंजीनियर के मकान से जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के प्रेम नगर में चोर मर्चेंट नेवी के रिटायर इंजीनियर के मकान में दीवार फांदकर घुसा और 14 लाख के जेवरात और नकदी निकाल कर ले गए। कंप्यूटर पर काम कर रहे मकान मालिक के बेटे ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर निवासी कमलजीत राठी ने दी शिकायत में बताया कि वह ऑनलाइन कंपनी के लिए काम करता है। शुक्रवार रात ढाई बजे काम कर रहा था। उसने 24 साल का युवक घर के अंदर से बाहर निकलता देखा। उसके हाथ में बैग था। उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक हाथापाई करके दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने माता-पिता को जगाया। अलमारी की जांच की तो अंदर से 11 लाख 50 हजार के जेवर और ढाई लाख की नकदी ले गए। जेवर में सात तोले सोना, एक सोने का कड़ा, चार चूड़ी, एक चेन व अन्य सामान शामिल हैं। उसने पड़ोस के युवक नविंद्र के पास फोन किया। उसके घर में भी कुछ दिन पहले चोरी हुई थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच जारी है। नजदीक गली से एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें युवक वारदात के बाद भागता दिखाई दे रहा है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
विपिन कुमार, प्रभारी थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें