रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में होली पर बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। डॉ. तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निधि कक्कड़ व टीम सदस्य अंजू सचदेवा, डॉ. राखी व डॉ. कुसुम की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान नवीन कुमार जैन व विशिष्ट अतिथि, वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के जनरल सचिव श्याम लाल गर्ग रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। वहीं डॉ. तरुणा मल्होत्रा ने कहा कि होली का पर्व हमारे मन में नई उमंग भर देता है, रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने सभी को होली की मुबारकबाद दी। वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि ने होनहार विद्यार्थियों को जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व वॉलंटियर्स को पुरस्कृत किया।