रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग में बुधवार को विश्व जल दिवस और होली समारोह मनाया गया। यहां पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश धनखड़ ने कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को जीवन में जल ही महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जल अनमोल है, हमें इसका मोल समझते हुए इसे बचाना होगा। समाज को जल संरक्षण तथा जल के समुचित उपयोग बारे जागरूक करना आधुनिक समय की जरूरत है। उन्होंने जल दिवस के थीम- वाटर फॉर पीस पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से सूखी होली मनाने का आह्वान किया। डॉ. मीनाक्षी नांदल व डाॅ. गीता कार्यक्रम की आयोजन सचिव रहीं।
प्रो. जितेंद्र सिंह लौरा, डाॅ. सुनील कुमार व डाॅ. रचना भटेरिया ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। पोस्टर मेकिंग में प्रथम सपना व पुलकिता, द्वितीय अंजलि व एकता और तृतीय साक्षी व याशिका रहे। स्लोगन लेखन में काजल प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व विनती व लागवी तृतीय रही।