28...रोहतक एफडीडीआई में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पहुंचे वैश्य महाविद्यालय के विद्यार्थी। स्रोत :
रोहतक। एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट) में शनिवार को विद्यार्थियों ने फुटवियर, फैशन व रिटेल के क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक व कॅरिअर संभावनाओं की जानकारी ली। वैश्य महाविद्यालय की ओर से शैक्षणिक भ्रमण में स्नातक के सभी संकायों के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को एफडीडीआई के सभी प्रयोगशालाओं की तकनीक के बारे में जानकारी ली। समन्वयक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना था। इस भ्रमण में डॉ. अंजू सिंगला, डॉ. मनीषा शामिल रहीं।