फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
08सीटीके40..एमडीयू में इंडक्शन प्रोग्राम में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रहे स्नातकोत्तर (पीजी) इंडक्शन प्रोग्राम दीक्षारंभ 2024 के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, परीक्षा नियम, पुस्तकालय सुविधाओं और कॅरिअर विकास के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एमडीयू बैंड आर्यन ने शानदार प्रस्तुति दी व यूआईईटी की प्राध्यापिका डाॅ. कविता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने परीक्षा व्यवस्था के बारे में बताया व विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहित किया। कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया।
विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष डाॅ. सतीश मलिक ने पुस्तकालय की सुविधाओं के बारे में बताया व डिजिटल लर्निंग सेंटर के निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने ऑनलाइन शिक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्रावासों के चीफ वार्डन ने छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं और नियमों के बारे में बताया। एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी ने एनएसएस गतिविधियों के बारे में बताया व खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
सेंटर फॉर लाइफ एंड सॉफ्ट स्किल्स के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बी नरसिम्हन, संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष व पीजी के नवप्रवेश प्राप्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें