फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान और मजदूर संगठनों ने फूंका काॅरपोरेट सेक्टर का पुतला

विज्ञापन
08सीटीके26..छोटू राम चौक पर शुक्रवार को कॉरपोरेट का पुतला दहन करते किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन
विज्ञापन
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के कॉरपोरेट भारत छोड़ो के आवाहन पर शुक्रवार को किसान और मजदूर संगठनों ने छोटू राम चौक पर कॉरपोरेट सेक्टर का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पहले सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान प्रीत सिंह, कमलेश लाहली, राजा और उमेद सिंह ने की।
विज्ञापन

किसान सभा जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि आजादी के आंदोलन में 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। इसके चलते अंग्रेजों को भारत छोड़ कर जाना पड़ा था, लेकिन आजादी के बाद की सरकारों की नीतियां वहीं है जो अंग्रेजों की होती थी। किसान सभा के राष्ट्रीय उपप्रधान इंद्रजीत सिंह ने कहा की मोदी सरकार की नीतियां भी कॉर्पोरेट सेक्टर को मुनाफा पहुंचाने की है। कृषि में सरकारी निवेश की बजाय खाद, बीज, दवाई, मशीनरी,फसल बीमा सब बड़े कॉरपोरेट , बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले कर कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगा दिया। चार लेबर कोड भी बड़े उद्योग मालिकों के हक और मजदूरों के खिलाफ लाए गए थे। 8 घंटे की ड्यूटी का कानून बदला जा रहा। न्यूनतम वेतन और यूनियन बनाने का अधिकार छीना जा रहा है। किसान आंदोलन के बाद देश भर में संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन संघर्ष कर रही है। इस मौके पर लाल, विनोद देशवाल,प्रकाश चंद्र,सतबीर,सतनारायण, राय सिंह, राजेंद्र गुढ़ान , सतपाल,राज हुड्डा,कृष्ण हुडा, जयप्रकाश हुडा,अशोक आदि मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें