फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्विज व रंगोली में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 26 Sep 2025 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

रोहतक स्थित दादा लखमीचंद विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के तहत क्विज और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने इन आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुलपति ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
44 सुपवा में सेवा पखवाडा के तहत पौध रोपण करते कुलपति डॉ. अमित आर्य व कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक। स् - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक। सेवा पखवाड़ा के तहत दादा लखमीचंद परफॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स विश्वविद्यालय में वीरवार को क्विज व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता रहा। इसमें वास्तुकला, डिज़ाइन, विजुअल आर्ट्स और फिल्म व टीवी संकायों की चार टीमों ने भाग लिया। वा
विज्ञापन

स्तुकला संकाय की टीम से छात्र नवनीत सिंह सिसोदिया व दीपांशु प्रथम रहे। डिजाइन संकाय की टीम से हिमांशी व नितेश द्वितीय रही। रंगोली प्रतियोगिता भी आकर्षक रही। इसमें 56 छात्रों ने छह-छह के समूहों में भाग लिया। समूह ‘ए’ तमन्ना, नेहा व देव ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवि में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विनय कुमार की देखरेख में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक उत्सव नहीं आंदोलन है। कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक ने कहा कि इस पखवाड़े की सबसे बड़ी उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें