सांपला में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते विधार्थी। संवाद
सांपला। स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हई। इस पर्व पर बच्चों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। एसडीएम उत्सव आनंद ने समारोह की तैयारी का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड, कॉलेज और स्कूलों के छात्र-छात्राओं की परेड की टुकड़ियां मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। विद्यार्थी समारोह में राष्ट्र भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यहां विद्यार्थियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी राष्ट्र भक्ति से प्रेरित प्रस्तुतियां दीं। खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने बताया कि 900 विद्यार्थी समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा सैनिक भी समारोह में हिस्सा लेंगे।