फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने बनाए आकर्षक मॉडल

विज्ञापन
23 राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में छात्राओं की विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प्राचा
विज्ञापन
लाखन माजरा। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में शुक्रवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य इंदु सपरा के मार्गदर्शन में हुई प्रदर्शनी में महाविद्यालय के मनोविज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल व कंप्यूटर साइंस विभागों ने सहभागिता निभाई। प्रतिभागी छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुति किए। प्राचार्य ने प्रत्येक विभाग से प्रथम, द्वितीय, तृतीय व एक बेस्ट व्याख्याकार को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रदर्शनी समिति की संयोजिका सोनाली, डॉ. अनीता अमानी, डॉ. नवीन, डॉ. हीना, डॉ. प्रदीप सिवाच, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सुबोध, डॉ. हेमलता व डॉ. मनीषा के सहयोग से हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें