फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों से मनाया रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
37-रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्या​र्थियों ने बनाई र
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के स्नेह के संदेश के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने राखी निर्माण, सजावट और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने शिक्षकों को राखी बांधकर पर्व मनाया। प्राचार्य प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य पर्वों को केवल औपचारिक नहीं बल्कि जीवन-मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम में सीमा भूटानी, नेहा सिक्का, शिखा व सोनम का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन

-
जवाहर नवोदय विद्यालय में दिखा भाईचारे का भाव
रोहतक। जवाहर नवोदय विद्यालय घुसकानी में शुक्रवार को पेरेंट्स-टीचर काउंसिलिंग कार्यक्रम किया गया। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक व सर्वांगीण प्रगति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के स्वागत गीत व नृत्य से हुआ। मंच संचालन सरिता व ज्योतिबाला ने किया। माइग्रेशन से आए विद्यार्थियों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। शिक्षकों ने अपना परिचय दिया और ऋतु ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने अभिभावकों को विद्यालय के नियमों व अनुशासन से अवगत कराया। संवाद

37-रोहतक के गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने बनाई र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें