रोहतक। वीरवार सुबह 9:04 बजे भूकंप आया था। तीव्रता 4.1 सांद्रता वाले भूकंप ने दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र को प्रभावित किया। इस दौरान रोहतक में भूकंप के झटके लगे। इस पर लोग घरों से बाहर निकल आए। मॉडल टाउन स्थित शहीद दीपक शर्मा पीएमश्री माॅडल संस्कृति स्कूल में कक्षाओं में बैठे बच्चों को कमरों से बाहर लाया गया। हालांकि, बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी और हानि नहीं हुई। प्राथमिक स्कूल के मुखिया सुरेंद्र कादियान ने बताया कि कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भूकंप की स्थिति में बचाव की जानकारी दी गई। संवाद