राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पहली मैरिट लिस्ट जारी होने के बाद हेल्प डेस्क पर जानका
रोहतक। स्नातक कोर्साे में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में नाम पाने वाले विद्यार्थी शुक्रवार को महाविद्यालय में पहुंचे। पहले दिन फीस जमा करके सीट सुनिश्चित करवाने के लिए विद्यार्थियों की संख्या कम रही। महाविद्यालयों की दाखिला कमेटी का कहना है कि फीस जमा कराने को लेकर विद्यार्थियों को असमंजस है। विद्यार्थियों को पता नहीं है कि फीस ऑनलाइन जमा करानी या ऑफलाइन।
स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए महाविद्यालयों के लिए वीरवार को डीएचई की ओर से पहले राउंड की कांउसिलिंग के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। शुक्रवार को महाविद्यालयों में फीस जमा कराने के बाद बहुत कम विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाई, क्योंकि विद्यार्थियों को पता नहीं था कि फीस ऑनलाइन जमा करानी है। ज्यादातर विद्यार्थी बिना फीस जमा करे ही दस्तावेज की जांच कराने के लिए महाविद्यालय में पहुंचे। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय में 35 विद्यार्थियों ने व सैनी महाविद्यालय में 25 विद्यार्थियों ने अपनी सीट पक्की की। वैश्य महाविद्यालय में 30 विद्यार्थी जानकारी के लिए आए।