01 राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्राओं की मेहंदी देखते शिक्षक। स्रोत : महाविद्य
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के लाडली छात्रावास में किया गया। छात्राओं के लिए लोक गीत गाए और मेहंदी रचाकर कार्यक्रम को शानदार बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह हुड्डा ने किया। महाविद्यालय में डॉ. जगदेव सिंह विद्यालंकार ने हवन किया। इस मौके पर डॉ. किरण शर्मा, प्राचार्य डॉ. मीनू नैन, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. प्रवीन खत्री, डॉ. दीपक मलिक, डाॅ. ज्योति, डॉ. निशा मलिक, डॉ. नरेश दहिया, डॉ. बसंत, डॉ. साधिका और डॉ. रेणु हुड्डा, डाॅ. योगेश और डॉ. अंजु उपस्थित रहे।