रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 आयोजित की गई। परीक्षा के लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। विद्यार्थियों ने सपनों को उड़ान देने के लिए उत्साहपूर्वक परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षार्थी सुबह 10 बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर अलग ही उत्साह दिखा।
शहर के मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 आयोजित हुई।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 से 12:30 तक परीक्षा शुरू हुई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से ही केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। इन्हें 10:30 बजे केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। अपने बेहतर भविष्य व सपनों को उड़ान देने के लिए विद्यार्थियों छात्रवृत्ति परीक्षा दी।
विद्यार्थियों के लिए दोनों केंद्रों पर रोल नंबर और कमरा नंबर की जानकारी प्रवेश द्वार पर ही चस्पां की गई थी। यहां से अपना कमरा नंबर देखकर विद्यार्थी अंदर पहुंचे। इस डेढ़ घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक अपने उत्तर हल किए। प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर भरे गए।
पारदर्शी व निष्पक्ष परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दोनों स्कूलों शिक्षकों ने सहयोग दिया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा का विशेष सहयोग रहा।
मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज रामकुमार हुड्डा और भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य दिलावर सिवाच व उनकी टीम के देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हुई।
29...रोहतक के भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में परीक्षा देकर खुश मिजाज चेहरे - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद