फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज का ऑडिटोरियम होगा हाईटेक, 10 लाख रुपये का बजट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कॉलेज में ऑडिटोरियम को हाईटेक बनाने के लिए नए उपकरण लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन


कॉलेज में आयोजित होने वाले सेमिनार, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए ऑडिटोरियम में 4के लेजर प्रोजेक्टर और आधुनिक साउंड सिस्टम लगेगा। इससे कार्यक्रमों की प्रस्तुति अधिक प्रभावी और आकर्षक बन सकेगी।
ऑडिटोरियम के आधुनिकीकरण के लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इस राशि से प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम और अन्य आवश्यक तकनीकी उपकरण खरीदे जाएंगे जिससे ऑडिटोरियम को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप दिया जा सके।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि ऑडिटोरियम के आधुनिकीकरण से विद्यार्थियों को नई तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा और कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। अच्छे कार्यक्रम आयोजित होंगे। साउंड सिस्टम अपेडट होने से ज्यादा फायदा मिलेगा।

विद्यार्थियों को मिलेगा नया अनुभव

नए उपकरण लगने के बाद कॉलेज में होने वाले शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार होगा। सेमिनार और प्रेजेंटेशन के दौरान बेहतर विजुअल और साउंड क्वालिटी मिलने से प्रतिभागियों को विषय समझने में आसानी होगी। आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन देने, प्रोजेक्ट दिखाने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें