फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्र शुभम का मानक इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन

विज्ञापन
13-शुभम कौशिक, कक्षा 8, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रोहतक।
विज्ञापन
रोहतक। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 8वीं के विद्यार्थी शुभम कौशिक का चयन मानक इंस्पायर अवॉर्ड के लिए हुआ है। शुभम ने 25 फरवरी को आयोजित ऑनलाइन नेशनल विज्ञान मॉडल स्पर्धा में वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर चलते वाहन से हवा शुद्ध करने का तरीका समझाया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन व उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विद्यार्थी की इस उपलब्धि की सराहना की। कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों से 898 विद्यार्थी चयनित हुए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग से कुल 26 परियोजनाओं का चयन हुआ है जिनमें से एक परियोजना केंद्रीय विद्यालय रोहतक के विद्यार्थी की है। प्राचार्य परमजीत कौर ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें