फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, पेट्रोल पंप के शौचालय में गिरा गर्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने दवा खिला दी जिससे उसका एक पेट्रोल पंप के शौचालय में गर्भ गिर गया। पीड़िता की शिकायत पर सांपला थाना पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती है। जब वह कॉलेज से निकली तो एक युवक ने उसका मोबाइल फोन नंबर मांगा। मना करने पर भी वह कई दिन तक कॉलेज का चक्कर काटता रहा। बाद में उसने शादी का झांसा देकर उसे फुसला लिया।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि एक दिन वह उसे गाड़ी में बैठाकर कॉलेज से आगे सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया। साथ में अश्लील फोटो खींच लिया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में भी वह धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई।
छात्रा ने कहा कि उसने युवक को बताया कि तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली है और तुम मुझसे शादी कर लो तो उसने उसे 3 अक्तूबर को बाजार में बुलाया। वहां पर उसने शीतल पेयजल में कोई दवा मिलाकर उसे पिला दी जिससे उसके पेट में दर्द होने लगा। साथ में आरोपी ने छह-सात गोलियां और ऊपर से खिला दीं।
युवक ने धमकाया कि अगर दवा नहीं खाओगी तो जान से मार दूंगा। अगले दिन 11 बजे फिर से उसे पेट दर्द होने लगा तो उसने इस बारे में बहन को बताया। बहन के कहने पर जीजा उसके पास आए और पेट दर्द की दवा लेने की सलाह दी। इसी बीच आरोपी युवक भी वहां आ गया। वह उसे वहां से लेकर जा रहा था तो रास्ते में फिर से पेट दर्द होने लगा।
विज्ञापन

वह पेट्रोल पंप पर बने शौचालय में गई तो वहां पर उसका गर्भ गिर गया। उस समय आरोपी भी उसके साथ था। उसने धमकी दी कि गर्भ को उठा लो नहीं तो परिवार को मार दूंगा। इसके बाद वह घर आ गई। आरोपी ने बाद में उसकी मां और उसे जातिसूचक शब्द कहे।
छात्रा ने कहा कि मामले का अभी तक परिवार, बहन व जीजा को पता नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें