फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्रों के निष्कासन के विरोध में छात्र नेता धरने पर बैठे

विज्ञापन
44...एमडीयू के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त छात्र समिति के सदस्य। स्
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में अब चार छात्रों व कुछ दिन पहले शिक्षक डॉ. विकास सिवाच के प्रवेश पर प्रतिबंध से आक्रोशित एएमवीए (डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन) के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया, शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा, नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार सहारन समेत अन्य छात्र नेता वीरवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे। अवैध शिक्षक भर्ती प्रक्रिया व अन्य मांगों को लेकर संयुक्त छात्र समिति ने वीरवार को कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष के नाम ज्ञापन भी भेजा। छात्र नेताओं का आरोप है कि विवि प्रशासन ने पिछले कुछ माह से लगातार उठाए जा रहे मुद्दों के विरोध में आंदोलन के चलते यह कार्रवाई की है। छात्र नेता लगातार मांग कर रहे हैं कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को 18 सितंबर 2025 को हरियाणा सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के दिशा-निर्देश के अनुसार पूरा किया जाए। कहा, एमडीयू में गेट नंबर 4 और सड़क निर्माण के लिए मंगवाई गई मिट्टी में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई। न ही जांच कमेटी गठित की गई। विवि के फैकल्टी हाउस की रसोई के नवीनीकरण पर किए गए करोड़ों के खर्च की जांच आज तक क्यों नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें