माडल टाउन में निजी कैंपस के तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा मानसी को इलाज के लिए पीजी आई में भर्ती कराय?
शहर के एक निजी कोचिंग सेंटर की एक छात्रा तीसरे फ्लोर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कोचिंग के बाद कमरे से बाहर से निकली थी। यहां अपना मार्कर पैन उठाने के लिए झुकी तो वह नीचे गिर गई।
सांपला के खेड़ी निवासी पवन का कहना है कि उसकी बेटी कोचिंग लेने एक सेंटर पर आती थी। उसकी कोचिंग पूरी गई थी। वह एकस्ट्रा क्लास के लिए यहां आती थी। बुधवार को कोचिंग के बाद वह कमरे से बाहर निकली। इस दौरान उसका मार्कर नीचे गिर गया। इसे उठाने के लिए वह नीचे झुकी तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। हमें फोन पर बेटी के छत से गिरने की सूचना मिली। मौके पर आकर पता चला कि वह कोचिंग सेंटर के तीसरे फ्लोर से नीचे गिरी है। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। फिलहाल मामले की पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।