फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पेपर से पहले छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मैं जीवन में कुछ नहीं कर सका

विज्ञापन
छात्र अंकित की फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का वीरवार को पेपर था, लेकिन उसने पेपर से पहले ही फंदा लगा लिया। छात्र के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

उसने सुसाइड नोट में किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं माना है। छात्र बास्केटबाल का खिलाड़ी होने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी हिस्सा लेता था, लेकिन उसकी कई पेपर में कंपार्टमेंट थी और उसका वीरवार को कंपार्टमेंट का पेपर था। इसकी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से हिसार फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-52 निवासी अंकित नैन (21) मुरथल विवि में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल कृष्णा राय के कमरा नंबर 180 में रहता था। उसने वीरवार सुबह छह बजे ही अपने दोस्तों को कहा था कि वह सोने जा रहा है। उसने रातभर पढ़ाई की है। उसे साढ़े आठ बजे उठा देना, जब उसका साथी साढ़े आठ बजे उसे उठाने के लिए पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कमरा खुलवाने के प्रयास के बाद भी जब कमरा नहीं खोला तो उसने अन्य छात्रों को बुलाकर कुंडी तोड़ी तो अंदर जाकर देखा तो अंकित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामले को लेकर विवि अधिकारियों को अवगत करवाया। छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मां और बहन बहुत अच्छी है। हालांकि वह अच्छा बेटा नहीं बन सका। छात्र बास्केटबाल में उत्कृष्ट खिलाड़ी था। वह यूनिवर्सिटी की टीम में खेलता था। परीक्षा में कंपार्टमेंट आने से कारण उसका वीरवार को ही पेपर था, लेकिन पेपर से पहले ही उसने फंदा लगा लिया।
सुसाइड नोट में लिखा- मैं जीवन में कुछ नहीं कर सका
छात्र अंकित की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह स्वेच्छा से अपना जीवन खत्म कर रहा है। वह अपने जीवन में कुछ नहीं कर सका। उसने लिखा है कि उसकी मां और बहन बहुत है। मेरी मां ने मेरे सपनों को सच करने में सदैव मेरा साथ दिया। मैंने जीवन में गलती है। मैं अच्छा भाई नहीं बन सका। मैंने सभी को परेशान किया है।
बास्केटबाल का बेहतरीन खिलाड़ी था अंकित
अंकित विश्वविद्यालय की टीम में खेलता था। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी था। यहां तक कि कई बार टीम को लीड तक करता था। इसके साथ ही वह बेहतरीन डांसर भी था। वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।
परिवार का इकलौता बेटा था, पिता की हो चुकी है मौत
अंकित नैन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसके परिवार में मां और बहन ही रह गई है। उसका परिवार फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने छात्र के लैपटॉप को भी कब्जे में लिया है, जिसमें उसने स्क्रीन पर मौत की सूचना मां को न बताने और बहन को बताने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने सुसाइड नोट और लैपटॉप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है
जांच कराई जाएगी
छात्र के कमरे में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने स्वयं ही आत्महत्या की बात कही है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें