फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए जिद का होना जरूरी : मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पांच विद्यालयों के लिए सोमवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता सीए मुकेश राजपूत ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए जिद का महत्व बताया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. संजय सोनी ने मुख्य वक्ता, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। मुकेश राजपूत ने कहा, एक सुनहरा भविष्य का सपना देखना और उसे पाने के लिए जिद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीवन में सफल होने के लिए देश के संविधान व विद्यालय के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों से उदाहरण देकर कहा, उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से सीए की परीक्षा पास की।
राजपूत ने विद्यार्थियों को मोबाइल का कम से कम उपयोग करने, अपने सपनों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षकों की बातों को ध्यान से सुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत जीवन में सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर के प्राचार्य मनजीत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. आदित्य बत्रा, प्रबंधक राम चरण सिंगला, कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्या बीना कौशिक और डाॅ. दिनेश मदान के साथ-साथ अन्य शिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें