फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सात जगह जली पराली, दमकल ने बुझाई आग

Sat, 04 May 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03jjrp12 झज्जर क्षेत्र में दुजाना सें बिरधाना के नजदीक लगीं हुई आग को बूझाने पहुचीं दमकल विभा
विज्ञापन
झज्जर। जिले में गेहूं के अवशेषों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गांव सिलानी के सरकारी स्कूल के पास दुजाना से बिरधाना रोड पर छारा चुंगी पानी की डिग्गी के पास, ऊटलौधा व छबीली में सात स्थानों पर आग लगी थी। दमकल गाड़ियों ने आग को काबू किया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के द्वारा पिछले दो दिनों में गेहूं के अवशेष में आग लगाने की 44 रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें से गांव रायपूर, मातनहेल, पलड़ा, बेरी, दुजाना, वजीरपूर, सिवाना में नियमों को ताक पर रखकर किसानों ने अवशेष जलाएं। किसानों को ढाई-ढाई हजार के 13 चालान किए गए हैं।
कृषि विभाग के द्वारा गावों में जाकर किसानों को फसल अवशेष न जलाने के फायदे व नुकसान के बारे में भी बताया जा रहा हैं, जिससे किसानों के अंदर फसल अवशेष जलाने को लेकर जागरूकता पैदा की जा सकें। इसके अलावा किसानों को फसल अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरक शक्ति क्षीण हो जाने के बारे में भी अवगत कराते हुए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें