फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रैस फ्रीडम डे पर जिला विधिक प्राधिकरण में कार्यशाला आयोजित

Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रैस फ्रीडम डे के अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में आरटीआई एक्ट-2005 के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने शिरकत की व मुख्य वक्ता के रूप में स्टेट कोऑर्डिनेटर सुभाष ने आरटीआई-एक्ट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि कार्यशाला में मीडिया कर्मी, पुलिस अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरटीआई एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आरटीआई एक्ट के लिए आवेदन किया जाना चाहिए और प्रथम अपील व द्वितीय अपील किस प्रकार से लगाई जा सकती है। कार्यशाला के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सचिव अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि मीडिया कर्मियों को आरटीआई एक्ट का आमजन के मुद्दों को उठाने हेतु सदुपयोग करना चाहिए। इस एक्ट ने सूचना प्राप्त करने के आम आदमी के अधिकार को मजबूत किया। इस मौके पर डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, एसीपी शमशेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें