फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हड़तालकर्मियों ने लगाया शिविर, 127 यूनिट रक्त एकत्रित

Thu, 13 Jul 2023 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करती महिला। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हड़ताल कर्मियों ने सैनिकों की याद में लघु सचिवालय के बाहर रक्तदान शिविर लगाया जिसमें 18 महिलाओं सहित 127 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द मांग पूरी करेंगी तो शहर में 35400 पौधे लगाए जाएंगे।
रोजाना की तरह बुधवार को भी विभागों में काम पूरी तरह से ठप रहा। दत्तोड गांव से सुनील एसडीएम कार्यालय में अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आया। लेकिन उसका काम नहीं हुआ, बाहर निकल कर देखा तो कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। उनके द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में उसने रक्तदान किया और घर लौट गया। प्रधान सुभाष पांचाल ने कहा कि 35400 वेतन करने की उनकी मांग जायज है। सरकार से अपील है की जल्द से जल्द मांगें पूरी की जाए नहीं तो यह प्रदर्शन आंदोलन का रूप ले सकता है। इस दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1800 रजिस्ट्री अधूरी समेत ट्रेजरी में बिलों का भुगतान अटका
हड़ताल के चलते लगभग 1800 रजिस्ट्री अधूरी पड़ी हैं। ट्रेजरी में बिलों का लेन-देन पूरी तरह से बंद हो चुका है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनाने का काम भी नहीं हो रहा है। हड़ताल से जनसेवाओं के साथ साथ सरकार को भी राजस्व में भारी नुकसान हो रहा है। पटवारी व ग्रुप डी कर्मचारियों ने लिपिकों का कार्य करने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें