फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 30 तक टली सफाईकर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
सफाईकर्मियों के साथ बैठक में मांगों पर मंथन करते नगर निगम के आयुक्त धर्मेंद्र। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
नगर निगम कर्मियों ने मांगों को लेकर 25 दिसंबर की हड़ताल स्थगित कर दी है। सोमवार को निगम आयुक्त व मंगलवार को संयुक्त आयुक्त के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के प्रधान ने निगम अधिकारियों से कहा है कि 30 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो बिना सूचना के हड़ताल पर चले जाएंगे।
निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही थी, इसलिए दो दिन प्रदर्शन के बाद बुधवार को हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। सोमवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र व मंगलवार को संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र के साथ बैठक हुई, तय हुआ कि जो काम तत्काल हो सकते हैं, उनके लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। जिनमें समय लग सकता है, उनकी प्रक्रिया शुरू की जाए।
कर्मचारियों ने सफाई टेंडर करने, रेहड़ी, फावड़ा, कस्सी, करनी, फट्टी, पंजा व चॉबी उपलब्ध कराने, कर्मचारियों के लिए हाजिरी स्थल पर शौचालय व शेड बनवाने, सेनानिवृत्त पेंशनरों को पीपीओ बुक जारी करने, चौकीदारों को लाठी, बैटरी, वर्दी भत्ते की मांग की थी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें