फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बैंकों में रही हड़ताल, 500 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा से अशोका चौक तक विरोध मार्च निकालते बैंक कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में सोमवार को पहले दिन बैंकों में हड़ताल की वजह से कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इससे जिले में करीब 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के गेट पर बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बजट में सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के मसौदे पर विरोध में सार्वजनिक बैंकों के कर्मियों में काफी रोष हैं। इसके कारण यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन सभी बैंकों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के मसौदे का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एकजुट होकर कहा कि बैंकों का निजीकरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह से जिले की करीब 150 बैंक शाखाएं बंद रही और करीब तीन हजार कर्मी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जितेंद्र सिवाच, मनोज, सत्यवीर हुड्डा, एसके सैनी, सुमित मान, अमर सिंह, विजय मुंजाला, सुशील बादल, महेश टक्कर, नरेंद्र सिंह, केेएस यादव, अनिल शर्मा, विकास नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें