फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अतिक्रमण पर होगी सख्ती, मेयर ने बुलाई सदन की बैठक

विज्ञापन
पाषदों के साथ बैठक करते मेयर राम अवतार वाल्मीकि व साथ में मौजूद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्रोत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्ती बरतेगा। मेयर की अध्यक्षता में मंगलवार को सदन की बैठक होगी जिसमें प्रस्ताव पास करके सख्त अभियान चलाया जाएगा। डेयरियों को शहर से बाहर भेजने से लेकर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
दोपहर बाद कैनाल रेस्ट हाउस में शहर की सरकार की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक में पास हुए 25 करोड़ के विकास कार्यों पर मंथन हुआ। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने बताया कि हर वार्ड में एक करोड़ के विकास कार्य होंगे जिनके टेंडर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

तय हुआ कि वार्ड पार्षद अपने स्तर पर वार्ड वाइज कदम उठाएंगे ताकि सड़कों और गलियों बड़े रैंप और चबूतरों से किए गए अतिक्रमण हटाए जाएं। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि रोहतक शहर को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 में प्रथम स्थान पर लाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। बैठक में पार्षदों की तरफ से शहरी एरिया में चल रहीं डेरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की गई।
सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर 26 लोगों का चालान
नगर निगम विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक व संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने स्वयं सेक्टर-3 सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। साथ ही, लोगों को बताया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। यह पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

वे कपड़े, जूट व अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का उपयोग करें। निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर 26 लोगों का 7000 रुपये का चालान किया। वहीं, अगमजोत कौर ने ग्रेसी कठपुतली के साथ मिलकर वीडियो बनाकर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें