महम। फरमाणा गांव निवासी धर्मवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। बिट्टू ने बताया कि उनके चाचा धर्मवीर महम में रेहड़ी लगाते थे। 22 जुलाई को वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव फरमाणा आ रहे थे। रास्ते में खेड़ी महम गांव के पास किसी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया जहां पर 24 जुलाई को उनकी मौत हो गई। बताया कि धर्मवीर शादीशुदा ने। उनके तीन बच्चे हैं। संवाद