फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट के 300 खंभों में से 250 पर पैनल बॉक्स तक नहीं, कहीं ढक्कन गायब तो कहीं नट

विज्ञापन
दिल्ली बाईपास चौक से नए बस स्टैंड की ओर जाने वाले रास्ते में बिजली के पोल से बाहर निकले बिजली के ता - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। पिछले दिनों बांगड़ पुल के पास करंट लगने से एक ट्रक चालक की जान चली गई। ऐसा नहीं है कि शहर के अन्य इलाकों में यह खतरा नहीं है। बल्कि, शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों के डिवाइडरों के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के पोलों में खुली व लटकती तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। बारिश के दिनों में तो खतरा और भी बढ़ गया है। हर दिन हजारों लोग डिवाइडरों से सड़क पार करते हैं, वहीं पर सिर के ऊपर ‘मौत’ मंडरा रही है। लेकिन, अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। जैसे किसी बड़े हादसा का इंतजार हो।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर में बढ़ रहे ऐसे हादसों के बाद शहर के कई इलाकों का दौरा किया तो 300 स्ट्रीट लाइटों में से 250 पर पैनल बॉक्स ही नहीं मिले। जहां मिले, वे भी खस्ता हाल। किसी का ढक्कन गायब है तो किसी के नट। शीला बाईपास से दिल्ली बाईपास के बीच करीब 78 पोल में से 69 पर पैनल बॉक्स ही नहीं हैं। इस कारण तार खुले में लटके हैं। कुछ यही हाल दूसरे इलाकों का भी मिला।
वाल्मीकि चौक : हर पोल बना खतरा
वाल्मीकि चौक का हर पोल लोगों की जान को खतरा है। यहां लगभग हर पोल पर नंगी तारें लटकी हैं। यहां ज्यादातर जगह बॉक्स ही नहीं हैं। इनमें तारों को टेप लगाने के बाद सुरक्षित रखा जा सकता है। हिसार बाईपास के अलावा, शीला बाईपास से सोनीपत रोड पुलिस नाका, सुखपुरा चौक, डबल फाटक पुल, पावर हाउस चौक, सेक्टर एक की पुलिया समेत कई इलाकों में तारें खुली पड़ी हैं।
विज्ञापन

हिसार बाईपास पर गई ट्रक चालक की जान
शहर के हिसार बाइपास पर 10 जुलाई शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्ट्रीट लाइन एक व्यक्ति की जान लील चुकी है। यहां पुल के पास पैदल डिवाइडर पार करते समय ट्रक चालक नरेश स्ट्रीट लाइट में दौड़ रहे करंट की चपेट आ गया। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। बाद में निगम अधिकारियों को सफाई देनी पड़ी।
हमारा कंट्रोल रूम सख्त है। यदि कहीं किसी तरह के तार नंगे या खुले होने की जानकारी है तो बताएं। तीन घंटे में इन्हें दुरुस्त कर दिया जाएगा। निगम की अपनी मैन पावर नहीं है। फरीदाबाद की कंपनी से आउटसोर्स किया गया है। जहां तक हिसार बाईपास मामले का सवाल है, उसकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही असल तस्वीर सामने आ पाएगी। तभी अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें