फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर: पावर हाउस बहु के 15 पोल धराशायी, पावर सप्लाई ठप

विज्ञापन
04jjrp14- गोरिया फीडर पर एपी लाइन के गिरे पोल। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। रविवार रात को आंधी से पावर हाउस बहु के 15 पोल धराशायी हो गए। इसके अलावा खानपुर फीडर से जुड़े लगभग 150 घरों में 18 घंटे तक बिजली गुल रही। साथ ही ढलानवास, खोरडा, खानपुर खुर्द में भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

ग्रामीण रामफल, कृष्ण, मोहित, पवन व विक्रम नंबरदार ने बताया कि खानपुर कलां में बिजली का पोल गिरने से खानपुर खुर्द मार्ग बंद रहा। इससे स्कूली बसें दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंची। अधिकतर स्कूली बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ा।
प्रशासन देर रात तक भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं करा सका। इतना ही नहीं बिजली के पोल भी अभी तक नहीं हटाए गए हैं।


पानी की सप्लाई भी ग्रामीण क्षेत्र में रही बाधित

बिजली की आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई भी पूर्ण रूप से बाधित हुई। जिससे ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई और न हीं समय पर पशुओं को कटा हुआ चारा नहीं मिला।
विज्ञापन




बहु, खानपुर, गोरिया फीडर रहे प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार खानपुर फीडर, गोरिया फीडर, बहु फीडर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बिजली पावर हाऊस बहु के अधीन आने वाले गांव बहु, खानपुर खुर्द, खानपुर कलां, गोरिया, खोरडा, खेडाथ्रू, ढलानवास में पूरी रात बिजली गायब रही।


वर्जन
पावर हाउस बहु के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में लगभग 15 पोल टूट गए। उनको ठीक करने के लिए दिन भर कर्मचारी लग रहे। जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

जितेंद्र, एसडीओ, बिजली निगम बहु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें